बच्चों के अच्छे रिज़ल्ट के लिए ज़रूरी है अच्छी नींद

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : September 25, 2014 11:59 AM IST

sleep child newsअगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का प्रदर्शन स्कूल में बढ़िया रहे, तो यह सुनिश्चित करें कि उसकी नींद पर्याप्त हो। क्योंकि शोधकर्ताओं ने पाया है कि पर्याप्त नींद नहीं लेने वाले बच्चे स्कूल में अक्सर असफल होते हैं। शोध में खुलासा हुआ है कि बढ़िया नींद लेने वाले बच्चों की तुलना में कम नींद (प्रतिदिन सात घंटे से कम) लेने वाले बच्चों के अकादमिक तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना कम होती है।

स्वीडन में 12-19 आयुवर्ग के 20 हजार किशोरों पर यह अध्ययन किया गया।स्वीडन के उप्साला विश्वविद्यालय में मुख्य शोधकर्ता क्रिश्चिय बेनेडिक्ट ने कहा, "शोध के दौरान एक अन्य खुलासा सामने आया, जिसके अनुसार, 30 फीसदी किशोरों ने नियमित तौर पर नींद से संबंधित समस्या की शिकायत की।"पढ़े: अच्छी नींद आने में गरम दूध कैसे मदद करता है

यह अध्ययन पत्रिका 'स्लीप मेडिसिन' में प्रकाशित हुआ है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source