... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 31, 2014 12:18 PM IST
छत्तीसगढ़ सरकार ने नशा मुक्ति अभियान को बड़े पैमाने पर चलाने की योजना बनाई है। राज्य के 13 जिलों के 354 गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने गत मंगलवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान के बारे में जानकारी दी है।
श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शराब से मुक्ति के लिए के 354 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में नशामुक्ति के लिए जन अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए भारत माता वाहिनी का गठन कर इनमें महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। राज्य सरकार ने दो नशामुक्ति केंद्रों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।