चरित्र अभिनेता देवेन वर्मा का निधन

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : December 2, 2014 11:27 AM IST

हिन्दी सिनेमा में चरित्र अभिनेता के तौर पर अपनी खास जगह बनाने वाले देवेन वर्मा नहीं रहे। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया। मंगलवार को 77 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी रूपा गांगुली हैं, जो दिवंगत दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की सबसे छोटी बेटी हैं।

वर्मा ने पुणे स्थित अपने घर में मंगलवार तड़के दो बजे अंतिम सांस ली। वर्मा का पालन-पोषण पुणे में ही हुआ और उन्होंने यहां से राजनीति विज्ञान तथा समाजशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी प्रभावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें 'अंगूर', 'चोरी मेरा काम', 'अंदाज अपना अपना', 'बेमिसाल', 'जुदाई', 'दिल तो पागल है' तथा 'कोरा कागज' जैसी फिल्में शामिल हैं।

वर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर यरवदा श्मशाम घाट में होगा।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source