मप्र सरकार को अफ्रीकी यात्रियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 20, 2014 2:23 PM IST

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकार को इबोला वायरस के प्रति सतर्कता बरतने के साथ अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) से इबोला बीमारी को लेकर विस्तृत चर्चा की। कैबिनेट सचिव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों को इबोला के प्रति सतर्क रहने और अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इबोला के मामले में मध्य प्रदेश में पहले से ही सावधानी बरती जा रही है। केंद्र सरकार के अधिकारियों को इबोला के संबंध में मध्य प्रदेश में बरते जा रहे आवश्यक ऐहतियातों से अवगत कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश के सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों में इबोला के लक्षणों की जांच के लिये आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। किसी इबोला के संदिग्ध यात्री की जानकारी मिलने पर भारत में उसका प्रवेश रोका जा रहा है। उन्होंने बताया कि इबोला को लेकर नई दिल्ली में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। पढ़े: मैनचेस्टर और बर्मिघम हवाईअड्डों में भी इबोला जांच होगी

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source