... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
लाफिंग गैस गंभीर अवसाद के इलाज में सक्षम है। यह बात सुनकर भले ही आपको आश्चर्य हो, लेकिन एक नए शोध के दौरान यह बात सामने आई है। सेंट लुईस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में एनेस्थिसियोलॉजी के सहायक प्रोफेसर तथा मुख्य शोधकर्ता पीटर नेगेल ने कहा, 'हमारा मानना है कि नाइट्रस ऑक्साइड यानी लाफिंग गैस अंततोगत्वा अवसादग्रस्त लोगों के इलाज में कारगर साबित हो सकता है।'
यह अध्ययन अवसाद से पीड़ित 20 लोगों पर किया गया, जिनपर दवाइयों का कोई असर नहीं हो रहा था। ऐसे मरीजों का इलाज नाइट्रस ऑक्साइड से करने के बाद उनके लक्षणों में सुधार देखा गया। शोधकर्ताओं ने इलाज के असर का मूल्यांकन 24 घंटों के दौरान दो बार किया और वह बेहद उत्साहजनक रहा। लाफिंग गैस के दुष्प्रभाव बेहद कम हैं, जिनमें मिचली आना तथा उल्टी होना सबसे आम है। नेगेल ने कहा, 'यह बेहद आश्चर्यजनक है कि यदि हंसना इलाज हो, तो शायद ही कोई व्यक्ति अवसाद के लिए दवा लेना चाहेगा, जिसका सबसे प्रमुख लक्षण उदासी है।'
यह अध्ययन ऑनलाइन पत्रिका 'बायोलॉजिक सायकेट्री' में प्रकाशित हुआ है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।