‘पिंक सेल्फी' अभियान में बॉलीवुड और फैशन हस्तियाँ शामिल

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 4:13 PM IST

बॉलीवुड हस्तियों और फैशन डिजाइनरों ने स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए चलाए जा रहे 'पिंक सेल्फी' अभियान को अपना समर्थन दिया है। यह अभियान ओगां कैंसर फाउंडेशन और एले ब्रेस्ट कैंसर कैंपेन की पहल है, जो पूरा अक्टूबर चलेगा। अभियान को अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, नरगिस फाखरी और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और निश्का लूला ने अपना समर्थन दिया है। पढ़े:  मेनोपोज़ के बाद बढ़ता है कमर और स्तन कैंसर का खतरा

नरगिस फाखरी ने तस्वीरें साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'मैं ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ को समर्थन देने के लिए गुलाबी परिधान पहन रही हूं। स्वयं की जांच कराना बहुत जरूरी है, क्योंकि शुरुआत में बीमारी पकड़ में आने से पूरी तरह स्वस्थ होने की 98 फीसदी संभावना होती है और जिंदगी बचा सकते हैं। पिंक सेल्फी।' पिंक सेल्फी एक अनूठी पहल है, जिसमें हस्तियां पूरे माह गुलाबी परिधान पहन और सेल्फी खींचकर स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करेंगी। पढ़े:  लीजा रे का भारत में कैंसर शोध संस्थान खोलने का सपना

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source