Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी के पहले पिता द्वारा लिये गए आहार का प्रभाव क्या बच्चे के विकास पर पड़ता है?

पिता बनाने के पहले अपने हेल्दी डायट का पुरा ध्यान रखना है ज़रूरी!

प्रेगनेंसी के पहले पिता द्वारा लिये गए आहार का प्रभाव क्या बच्चे के विकास पर पड़ता है?

Written by Agencies |Updated : April 19, 2017 12:09 PM IST

आज तक ये माना जाता था कि शिशु के जन्म के पहले या बाद में माँ के आहार का सीधा प्रभाव उसके विकास और स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है। लेकिन हाल के अनुसंधान से ये पता चला है कि पिता के खान-पान का असर पर बच्चे के सेहत पर पड़ता है।

बच्चे के उचित विकास के लिए अब तक केवल मां के खानपान को ही जिम्मेदार माना जाता रहा है, लेकिन एक ताजा शोध के अनुसार बच्चे के स्वास्थ्य पर पिता द्वारा सेवन किए जा रहे आहार का भी असर होता है। इस शोध के अनुसार, गर्भधारण से पहले पिता द्वारा लिया गया आहार आनुवंशिक रूप से बच्चे के विकास पर प्रभाव डालता है। मेलबर्न की आरएमआईटी यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों के अनुसार, मां के आहार से बच्चे पर पड़ने वाले प्रभाव का व्यापक रूप से अध्ययन किया गया है, लेकिन पिता के आहार से बच्चे पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन पहली बार किया गया है।

मुख्य शोधार्थी एंटोनियो पाओलिनी ने इस शोध के दौरान चूहों पर अध्ययन किया। इसमें से नर चूहों को प्रचूर मात्रा में भोजन दिया गया और उनकी तुलना में दूसरे समूह को 25 प्रतिशत कम कैलोरी वाला आहार दिया। पाओलिनी ने कहा, 'गर्भ में रहने के दौरान भले ही बच्चे से अपने पिता का कोई संपर्क नहीं रहता हो, लेकिन उससे पहले ही स्वाभाविक रूप से संतान में पिता के गुण आ जाते हैं। इस अध्ययन में देखा गया कि सीमित आहार लेने वाले चूहों की संतान का वजन सामान्य था।' पढ़े-  क्या आपको पिता बनने की जल्दी है? खाएं ये 7 फर्टिलिटी फूड्स!

शोध में पाया गया कि चूहे के बच्चों में गुणसूत्रों की कार्यप्रणाली में उनके पिता के अनुभवों के आधार पर भिन्नता रही। पाओलिनी के अनुसार, 'यह निष्कर्ष बताता है कि एक पीढ़ी के खानपान का असर उसकी अगली पीढ़ी को प्रभावित करता है।' कम कैलोरी नई पीढ़ी में लड़ने की क्षमता तेज करती है, उद्विग्नता कम करती है और परिवेश से सामंजस्य बिठाने में अधिक साहसी बनाती है।

पाओलिनी के अनुसार, 'पिता दोनों के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी खानपान, शराब और धूम्रपान की आदतों और परिवेश पर विचार करने के बाद ही बच्चे को जन्म देने का फैसला करें, क्योंकि इन सबका उनकी संतान पर सीधा असर पड़ सकता है।' यह अध्ययन अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान शोध पत्रिका 'साइकोन्यूरोइंडोक्राइनोलॉजी' के आगामी अंक में प्रकाशित होने वाला है।

मूल स्रोत -IANS Hindi 

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More