... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : September 15, 2014 9:42 PM IST
त्वचा में नमी बनाए रखना उसे पोषित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। विशेषज्ञों का कहना है कि त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए सेहतमंद भोजन को न छोड़ें। स्वास्थ्य एवं सौंदर्य के क्षेत्र में उपभोक्ता उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी मैरिको की त्वचा विशेषज्ञ अपर्णा संथानम ने त्वचा को कांतिमय बनाने के लिए कुछ ऐसे ही टिप्स दिए हैं :
-त्वचा को ताजा और पोषित बनाए रखने के लिए उसमें नमी बनाए रखना रोजाना की शारीरिक देखभाल का हिस्सा होना चाहिए। पैरों और हाथों को नजरअंदाज न करें।पढ़े: रूखी हथेलियों को मुलायम बनाने के कुछ आसान उपाय
-जवां और कांतिमय रूप के लिए सप्ताह में दो बार शरीर की मृत त्वचा को हटाना बेहद जरूरी है। इसके लिए घर पर ही जई, शहद और चीनी के दानों को मिलाकर लेप बनाकर लगाया जा सकता है। पढ़े:नींबू और पपीेते के द्वारा पाइए गोरा निखार
-ताजे फलों, नारियल पानी, रुचिरा और बादाम से परिपूर्ण संतुलित आहार लें। अन्य सेहतमंद भोज्य पदार्थ भी लें।
-त्वचा को नमी पहुंचाने के लिए घर में बनाए गए लेप लगाएं। पपीते के गूदे और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट उससे मसाज करें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। पढ़े: पपीता फेस पैक से रूखी त्वचा को सुन्दर बनायें
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।