... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : February 9, 2015 11:59 AM IST
कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके चेहरे की त्वचा हमेशा खिंची-खिंची सी रहती है। इसी तरह कई लोगों को त्वचा की कसावट कम होने से हमेशा परेशानी होती है। वहीं त्वचा निस्तेज होना भी महिलाओं की शिकायत का बड़ा मुद्दा रहा है। पहले इन समस्याओं का बेहतर इलाज नहीं होने से महिलाएं बेहद परेशान होती थीं, लेकिन अब नई तकनीकें आसानी से उपलब्ध हैं, जो इन तमाम समस्याओं का हल एक पल में करने में कारगर हैं। खास बात है कि इनके दुष्प्रभाव भी नहीं हैं, इसलिए अब महिलाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक फेशियल उनकी मृत त्वचा में जान डाल सकता है। यह फेशियल है फोटो फेशियल। पढ़े- घरेलू स्क्रब से चेहरे को निखारें
त्वचा विशेषज्ञ डॉ. शेफाली बताती हैं कि लेजर फेशियल से त्वचा को टाइट बनाने वाले प्रोटीन की संख्या बढ़ाई जाती है, जिससे त्वचा का खिंचाव कम हो जाता है।पढ़े- त्वचा को सुंदर बनाए रखने के कुछ टिप्स
उन्होंने बताया कि लेजर फेशियल के अलावा अल्ट्रासोनिक कैविटेशन तकनीक भी आजकल बेहद लोकप्रिय हो रही है। इस तकनीक का प्रयोग कर शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम की जाती है, यानी चर्बी वाली कोशिकाओं को जलाया जाता है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।