... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 7:04 PM IST
The 'Kick' actress loves trying different home remedies for her skin. She's a fan of honey and curd face packs and also uses ice cubes to soothe her skin after a long day of shoot.
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज को भगवान ने एकदम दमकती त्वचा से नवाजा है। वह इसका श्रेय घरेलू उपचार विशेषकर दही और शहद को देती हैं। जैकलिन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हालिया दौरे के दौरान आईएएनएस को बताया, 'जब सवाल मेरी त्वचा का हो, तो मैं ढेर सारे घरेलू उपचार आजमाती हूं। मैं अपने चेहरे को नरम और ठंडा रखने के लिए फेस पैक में अक्सर दही और शहद का इस्तेमाल करती हूं।'
उन्होंने कहा, 'मैं अपने चेहरे और आंखों के लिए आइस पैक का भी इस्तेमाल करती हूं। मैं बर्फ के टुकड़ों को बारीक मलमल या टिश्यू में लपेटती हूं और उसके बाद उन्हें आहिस्ता-आहिस्ता गालों और आंखों पर रखती हूं।'हाल में सलमान खान अभिनीत 'किक' फिल्म में अभिनय करने वालीं जैकलिन आगे रणबीर कपूर के साथ 'रॉय' फिल्म में नजर आएंगी।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: bollywoodlife.com
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।