... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 20, 2014 11:37 AM IST
पाकिस्तान की खबर एजेंसी में पोलियो का एक नया मामला सामने आया है। इसके बाद इस साल पोलियो के मामलों की संख्या बढ़कर 200 पहुंच गई है। समाचारपत्र 'डॉन' की वेबसाइट पर शनिवार को जारी रपट के अनुसार, उत्तर वजीरिस्तान के बाद पोलियो के सर्वाधिक मामले खबर एजेंसी में सामने आए हैं।
आधिकारिक आंकड़ा दर्शाता है कि पोलियो के अब तक दर्ज 96 फीसदी मामले खबर पख्तूनख्वा और संघ शासित कबायली इलाके (एफएटीए) से थे। पढ़े:- डब्ल्यूएचओ: पोलिओ के 80 फीसदी मामलों के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार
पाकिस्तान में 1990 के मध्य में वैश्विक पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू किया गया था। एफएटीए कभी भी अपनी करीब 90 लाख की लक्षित आबादी को पोलियो दवा पिलाने में समर्थ नहीं रहा। यह सरकार और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के लिए असल चुनौती बन गया है। पढ़े:- पाकिस्तान: पोलियो उन्मूलन कार्य तेज
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।