... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 13, 2014 10:41 AM IST
सफरचंद - रोज सफरचंद खाल्ल्याने फक्त निरोगी स्वास्थ्य मिळते असे नाही. मात्र वजन कमी करण्यासाठी देखील सफरचंद फ़ायदेशीर आहे. सफरचंद शरीरात अतिरिक्त कॅलरीज वाढवत नाहीत.एक मध्यम आकाराचे सफरचंद सुमारे 50 -70 कॅलरिज तर 4.4 ग्रॅम फायबर मिळतात.
स्वस्थ जीवनशैली चाहते हैं, तो हर रोज एक सेब खाना शुरू करें। सेब में पाए जाने वाले विशेष तत्व मोटापे से संबंधित बीमारियों को दूर रखने में मददगार हो सकते हैं। वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिट के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ग्रैनी स्मिथ प्रजाति के सेब में गैर पाचक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।शोधकर्ता ग्युलिना नोरात्तो ने कहा, 'हमने पाया कि ग्रैनी स्मिथ सेब में पाए जाने वाले गैर पाचक तत्वों ने वास्तव में मोटे चूहों के मल जीवाणुओं के अनुपात को परिवर्तित कर दुबले चूहों के समान कर दिया।'
ग्रैनी सेब में पाए जाने वाले गैर पाचक तत्वों की प्रचूर मात्रा शरीर में अनुकूल जीवाणुओं की उत्पत्ति के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही इससे आहार फाइबर और पोलीफेनॉल तथा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को संतुलित रखने में मदद मिलती है।नोरात्तो ने कहा, 'कोलोन में स्वास्थ्यवर्धक जीवाणुओं का संतुलन पाचन की प्रक्रिया को स्थिर करता है, जो मोटापे और सूजन तथा संतुष्टि या तृप्ति की भावना के लिए जिम्मेदार होती है।'यह खोज मोटापे से जुड़ी बीमारियों जैसे मधुमेह आदि से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।
यह अध्ययन जर्नल फूड केमिट्री में प्रकाशित हुई है। पढ़े: सेब खाकर वज़न घटायें
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty Images
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।