अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लाइफस्टाइल महिला परिधानों के ब्रांड 'कोड' का एंबेस्डर चुना गया

अनुष्का शर्मा बनी ब्रांड एंबेस्डर लाइफस्टाइल महिला परिधानों की

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : April 7, 2015 5:12 PM IST

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने लाइफस्टाइल महिला परिधानों के ब्रांड 'कोड' का एंबेस्डर चुना है। उन्होंने कहा कि यह ब्रांड उनकी फैशनेबल शैली को दर्शाता है। हाल ही में फिल्म 'एनएच-10' में नजर आईं अनुष्काने कहा, 'लाइफस्टाइल की कंपनी 'कोड' शहरी महिलाओं के फैशन की आकांक्षाओं को भली भांति समझती है। स्टाइल के बारे में मेरा खुद का मानना है कि परिधान आरामदायक और फैशनेबल हों और यही सोच इस कंपनी की है।'

'कोड' पर प्रकाश डालते हुए अनुष्का ने लाइफस्टाइल के स्प्रिंग समर कलेक्शन के लिए विज्ञापन शूट कर लिया है और यह इस माह के अंत तक जारी हो सकता है। अनुष्का को स्टाइलिश अवतार में दिखाकर कंपनी का लक्ष्य अपनी टैगलाइन 'क्रिएट योर कोड (अपना कोड खुद बनाएं)' पर बल देना है।

लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कबीर लुंबा ने कहा, 'अनुष्का ने अपने दृढ़ व्यक्तित्व और अपनी बिल्कुल निजी शैली के साथ कंपनी के ब्रांड को आत्मसात किया है। उन्हें ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर अपने साथ जोड़कर हम बहुत उत्साहित हैं।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  India.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.