Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के और नए 110 मामले

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के और नए 110 मामले

Written by Agencies |Updated : October 12, 2015 6:35 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 110 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने इस बीमारी की जांच के लिए दो प्रयोगशालाओं को भी नामित किया है और साथ ही कहा है कि दवाओं के भंडार को दोगुना कर दिया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यहां पर पत्रकारों से कहा कि राजधानी में स्वाइन फ्लू के कुल 1,789 मामले दर्ज किए गए हैं और इस बीमारी से मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। पढ़े- पंजाब और हरियाणा में स्वाइन फ्लू के 160 से ज़्यादा संदिग्ध मामले

स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों का इलाज करने के लिए राजधानी में 26 चिकित्सालयों को नामित किया गया है, जिनमें से 13 अस्पताल दिल्ली सरकार के अंतर्गत आते हैं। जैन ने कहा, 'चूंकि हमारे पास स्वाइन फ्लू की दवाओं का पर्याप्त भंडार था इसलिए स्थिति काबू में है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में कमी आती जा रही है। हमारे पास जांच करने और उपचार करने की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। दवाओं के भंडार को दोगुना कर दिया गया है।' पढ़े-किस मरीज को स्वाइन फ्लू में एंटीवायरल दवा देने की ज़रूरत होती है?

उन्होंने कहा, 'दिल्ली में स्वाइन फ्लू का वायरस कई सालों से मौजूद है, इसलिए दिल्ली के लोगों ने इससे लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है, यही कारण है कि यहां पर स्थिति काबू में है। जिन राज्यों के लिए यह वायरस नया है वहां पर स्थिति ज्यादा खराब है पर दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं है।' पढ़े- स्वाइन फ्लू से बचने के 7 घरेलु उपाय

Also Read

More News

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More