... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : September 18, 2014 5:56 PM IST
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने लाइबेरिया द्वारा की गई अपील के जवाब में इबोला वायरस से फैली महामारी को रोकने में अपना सहयोग देने का वादा किया। लाइबेरियाई राष्ट्रपति एलेन जॉनसन ने मर्केल को लिखे एक पत्र में जर्मनी से इबोला वायरस से निपटने के लिए वित्तीय और प्रायोगिक मदद का आग्रह किया गया था।
मर्केल ने बुधवार को कहा, 'हम त्वरित कार्रवाई करेंगे और हमारे पास जो कुछ उपलब्ध है उसके साथ तैयार रहेंगे।'जर्मनी की ओर से दिए जाने वाले सहयोग में चिकित्सकों एवं नागरिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के वायु परिवहन, अस्पतालों में वार्डो के निर्माण और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिए सहयोग शामिल हो सकता है।
जर्मनी इबोला से लड़ने में अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग कर रहा है। इस साल गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन सहित पश्चिम अफ्रीकी देशों में इबोला महामारी फैलने के बाद से जर्मनी 1.2 करोड़ यूरो (1.5 करोड़ डॉलर) की राशि का योगदान कर चुका है। पढ़े:भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को इबोला से लड़ने के लिए अंशदान किया
स्रोत: IANS Hindi
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।