अमेरिकी अभिनेत्री एलीजाबेथ पेना का निधन

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 16, 2014 6:25 PM IST

अमेरिकी अभिनेत्री एलीजाबेथ पेना नहीं रहीं। 55 वर्षीया पेना बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं, जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया। उन्होंने हाल ही में टीवी धारावाहिक 'मेटाडोर' की शूटिंग पूरी की थी। पेना के भतीजे मारियो-फ्रांसिसको रोबलेस ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि मंगलवार (14 अक्टूबर) को लॉस एंजेलिस के सेडार्स-सिनाई मेडिकल सेंटर में उनका निधन हो गया।

रोबलेस ने वेबसाइट लैटिनो रिव्यू पर इस खबर का खुलासा किया, जहां वह लेखक के रूप में काम करते हैं। पेना ने अल रे नेटवर्क के धारावाहिक 'मेटाडोर' के पहले संस्करण में मुख्य पात्र की मां मारित्जा की भूमिका निभाई थी। नेटवर्क ने एक बयान में कहा, 'हमारी दोस्त और सहकर्मी एलीजाबेथ पेना के गुजर जाने की खबर से हमें बेहद दुख हुआ। वह एक आदर्श, असाधारण अभिनेत्री और कइयों की प्रेरणा थीं। एलीजाबेथ के परिवार और दोस्तों की मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।'

पेना ने धारावाहिक 'मॉडर्न फैमिली' में अभिनेत्री सोफिया वर्गारा की मां की भूमिका भी निभाई थी।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source