hamburger icon
A
Read in English

अमेरिकी अरबपति पॉल एलेन इबोला के लिए 10 करोड़ डॉलर योगदान करेंगे

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 27, 2014 3:03 PM IST

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापकों में से एक अमेरिकी अरबपति पॉल एलेन इबोला के खिलाफ जंग के लिए 10 करोड़ डॉलर की राशि का योगदान करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह जानकारी दी। बिल गेट्स के साथ माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखने वाले एलेन ने एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में शक्रवार को कहा कि उन्होंने योगदान का निर्णय इसलिए लिया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला के प्रकोप से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ करना चाहिए।

एलेन ने एक बयान में कहा, 'यह बीमारी बेहद तेजी से फैलती है। हम अमेरिका में देख चुके हैं कि कैसे यह एक से दूसरे व्यक्ति को हो गया।'  यह घोषणा पहले की तुलना में चार गुना ज्यादा है, क्योंकि पिछली बार इबोला को रोकने के लिए उन्होंने मानवीय संगठनों को 2.6 करोड़ डॉलर की राशि का योगदान किया था।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।