... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : September 17, 2014 11:34 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पश्चिम अफ्रीका में फैली महामारी इबोला वायरस से निपटने के लिए मदद में वृद्धि करने की योजना बनाई है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने सोमवार कहा, 'यह बीमारी और बड़ी समस्या बने उससे पहले इसे नष्ट करने के प्रयास में जल्द निवेश करना महत्वपूर्ण है। जल्द निवेश की कोशिश के लिए हम यहां इस रणनीति को लागू करने का प्रयास कर रहे हैं।'
प्रवक्ता ने बताया कि ओबामा मंगलवार को अटलांटा में अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के दौरे के समय इसकी घोषणा करेंगे।वाल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि नई योजना में संभवत: प्रभावित देशों में सचल अस्पताल, चिकित्सक और चिकित्सकीय आपूर्ति भेजने के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने के प्रावधान होंगे।इबोला वायरस महामारी से निपटने के लिए ओमाबा कांग्रेस से 880 लाख डॉलर की अतिरिक्त धनराशि मंजूर करने का आग्रह करेंगे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के ताजे आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम अफ्रीका में फैली इबोला महामारी से निपटने के लिए अमेरिका अभी तक 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा की धनराशि खर्च कर चुका है।अमेरिकी सेना ने पश्चिम अफ्रीका में आठ चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भेजे हैं, लाइबेरिया में एक सचल अस्पताल भेजे जाने की योजना है। सीडीसी प्रभावित क्षेत्रों में 100 से ज्यादा पेशेवर भेजे जा चुके हैं।
डब्ल्यूएचओ ने पिछले सप्ताह बताया था कि प्रभावित देशों में 500 से 600 विदेशी चिकित्सा पेशेवरों और कम से कम 10 उपचार केंद्रों की जरूरत है।पढ़े:भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को इबोला से लड़ने के लिए अंशदान किया
स्रोत: IANS Hindi
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।