अमेरिका: इबोला की रोकथाम के लिए सैन्य त्वरित प्रतिक्रिया दल गठन

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 22, 2014 12:20 PM IST

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने देश में इबोला की रोकथाम के लिए 30 सदस्यीय सैन्य त्वरित प्रतिक्रिया दल के गठन की घोषणा की है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अमेरिकी रक्षा कार्यालय पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक बयान में कहा, 'एक बार दल का गठन हो जाने के बाद सदस्यों को टेक्सास में फोर्ट सैम ह्यूस्टन में संक्रमण नियंत्रण और निजी सुरक्षा उपकरणों के सात दिनों के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।' उन्होंने कहा कि टीम में गहन देखभाल के लिए 20 नर्से, संक्रामक बीमारियों में विशेषज्ञता प्राप्त पांच चिकित्सक और पांच प्रशिक्षक होंगे। प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है और यह प्रशिक्षण यूएस आर्मी मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शस डिजीज देगी।

किर्बी ने कहा, 'रक्षा मंत्री चुक हेगल ने यूएस नॉदर्न कमान के कमांडर जनरल चक जैकोबी को दल को इकट्ठा करने का आदेश दिया है, जिसके गठन की मांग स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा विभाग ने की थी।' किर्बी ने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया दल अमेरिका के सरकारी स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद के लिए उपलब्ध होगा और दल को पश्चिम अफ्रीका नहीं भेजा जाएगा। पढ़े-  इबोला:30 सदस्यीय टीम का गठन करेगा अमेरिका

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source