बादाम हृदय रोग के खतरे को करता है कम

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : January 9, 2015 1:57 PM IST

नियमित रूप से बादामका सेवन अतिरिक्त वसा को कम करने में कारगर है। एक अध्ययन में कहा गया है कि अतिरिक्त वसा हृदय रोग के खतरे के प्रमुख कारकों में से एक है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि हर रोज 42 ग्राम बादाम का सेवन करने से शोध के प्रतिभागियों में हृदय संबंधी रोगों का खतरा काफी कम हो गया। पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के क्लाएर बेरीमैन ने कहा, 'शोध में हमने पाया कि कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थो के बजाय हर रोज नाश्ते में बादाम का सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा तो कम होता ही है और शरीर में जमने वाली अतिरिक्त वसा को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है।' उन्होंने कहा, 'बादाम को हर रोज नाश्ते में शामिल कर मेटाबोलिक और हृदय रोगों के खतरों को आसानी से कम किया जा सकता है।'

यह अध्ययन जर्नल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में प्रकाशित हुआ है। पढ़े- बादाम खायें और वज़न घटायें

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source