... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 13, 2014 3:28 PM IST
चश्मे बद्दूर' फिल्म के लिए वजन घटाने वाले पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर को 'किल दिल' फिल्म के लिए वजन बढ़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आमतौर पर अभिनेताओं को भूमिकाओं के लिए वजन घटाना पड़ता है, लेकिन अली को शाद अली निर्देशित 'किल दिल' के लिए सात से आठ किलोग्राम वजन बढ़ाना था। वजन बढ़ाने के निर्णय के बारे में अली ने कहा, 'मैंने वास्तव में 'चश्मे बद्दूर' में कॉलेज छात्र जैसा दिखने के लिए बहुत वजन घटाया था। 'किल दिल' के लिए मुझे अधिक परिपक्व और डोले-शोले वाले लुक की जरूरत थी।' इसके लिए अली ने जिम में लगातार पसीना बहाया।
उन्होंने कहा, 'मैं अब 73 किलोग्राम का हूं। लेकिन मैं दो से तीन किलोग्राम वजन कम करना चाहता हूं और अपना वजन 70 किलोग्राम पर रखना चाहता हूं। बहुत ज्यादा डोले-शोले वाला लुक भी अच्छा नहीं है।' 34 वर्षीय अली की पिछली फिल्म 'टोटल सियापा' असफल रही थी। वह कहते हैं कि 'किल दिल' में शाद अली के साथ काम करके बहुत मजा आया। अली ने कहा, 'यह बहुत मजेदार था। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा मजा गोविंदा के साथ काम करके आया। मैं कॉलेज के जमाने से उनका मुरीद हूं। उनके साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा था। यह मानना गलत है कि गोविंदा को सिर्फ कॉमेडी में महारत है, उन्हें 'किल दिल' में देखिएगा आपको संतुष्टि हो जाएगी।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।