... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 21, 2014 12:53 PM IST
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि दिल्ली के जसोला में खोले जाने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) को एम्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। हर्षवर्धन ने सोमवार को नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में वर्ष 2015-16 शैक्षिक वर्ष में स्नात्तकोत्तर के पहले बैच को प्रवेश मिलेगा।
हर्षवर्धन ने कहा, 'पाठ्यक्रम को मंजूरी देना मेरे प्रथम निर्णयों में एक है। मैं इस संस्थान को आयुर्वेद के लिए एम्स- यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान' (एम्स) के रूप में विकसित देखना चाहता हूं।' जसोला में दस एकड़ परिसर में 200 बिस्तरों वाला सात मंजिल के रेफरल अस्पताल में अगले छह महीनों में मरीजों का दाखिला शुरू हो जाएगा। यह संस्थान आयुर्वेद में मौलिक अनुसंधान, औषधि सुरक्षा मूल्यांकन, मानकीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण तथा वैज्ञानिक प्रमाणीकरण में उत्कृष्ट संस्थान के रूप में उभरेगा।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।