एम्स और जापान के बीच समझौता

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 13, 2014 3:53 PM IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कम कीमत वाले सर्जिकल उपकरणों के लिए जापान के साथ सामूहिक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम की दिशा में सोमवार को ओसाका युनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने मोदी की जापान यात्रा के दौरान चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक संयुक्त बयान में इस पहल के विषय में जानकारी दी थी।

एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, 'ओसाका युनिवर्सिटी से चिकित्सकों और इंजीनियरों की एक टीम 13-14 अक्टूबर को एम्स के दौरे पर होगी जिसके बाद इस मसले को आगे बढ़ाने के लिए एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जाएगी।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source