... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 9, 2014 11:36 AM IST
अभिनेता रणबीर कपूर को बुधवार सुबह एक छोटी सी सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने गले की टोंसिल का ऑपरेशन कराया है। रणबीर (32) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, 'वह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे और उन्हें आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह छोटी सी सर्जरी थी। घबराने वाली कोई बात नहीं है।'एक रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कुछ समय से गले में टोंसिल की समस्या से जूझ रहे थे। इस वजह से उन्हें कई बार सांस लेने के लिए मजबूरन मुंह खोलकर सोना पड़ता था।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: bollywoodlife.com
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।