Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्यों गायब हो रहे हैं बाज़ार से टॉप रेमन नूडल्स?

क्या मैगी के तरह टॉप रेमन नूडल्स भी सेहत के लिए हैं हानिकारक।

क्यों गायब हो रहे हैं बाज़ार से टॉप रेमन नूडल्स?

Written by Agencies |Updated : July 1, 2015 3:03 PM IST

दो मिनट मैगीको लेकर हलचल मचने के बाद टॉप रेमन नूडल्स के निर्माता ने बिना किसी आदेश के बाजार से उठाना शुरू कर दिया है।  टॉप रेमन नूडल की निर्माता कंपनी इंडो निसिन को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से बाजार से नूडल वापस लेने का कोई आदेश नहीं मिला था, बल्कि कंपनी स्वेच्छा से ऐसा कर रही है। यह बात कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कही। कंपनी के प्रबंध निदेशक गौतम शर्मा ने कहा, 'हमें बाजार से वापसी के लिए एफएसएसएआई से कोई आदेश नहीं मिला था। आप एफएसएसएआई के वेबसाइट पर यह पता कर सकते हैं। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उत्पाद को बाजार से हटाने के लिए एफएसएसआई ने काई आदेश नहीं दिया है।'

शर्मा ने कहा, 'यह पूरी प्रक्रिया दिशानिर्देश के भ्रामक होने से स्वेच्छा से की जा रही है।' कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा एवं मानक संयुक्त निदेशक शिव कुमार ने कहा, 'हमें टॉप रेमन के बारे में एफएसएसएआई से कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन अन्य इंस्टैंट नूडल की तरह इसकी भी जांच चल रही है।'

इंडो निसिन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नियामक के आग्रह के कारण और उनके प्रति सम्मान का प्रदर्शन करने के लिए टॉप रेमन को बाजार से हटाया जा रहा है। शर्मा ने सोमवार को जारी बयान में कहा था, 'एफएसएसएआई ने आठ जून को देश के सभी इंस्टैंट नूडल उत्पादों की सुरक्षा जांच से संबंधित एक दिशानिर्देश जारी किया था। उस समय हमने प्राधिकरण से स्पष्टीकरण मांगा था, क्योंकि टॉप रेमन की मंजूरी से संबंधित आवेदन प्राधिकरण के पास लंबित है।'

Also Read

More News

उन्होंने कहा, 'प्राधिकरण ने हमसे कहा था कि जब तक उत्पाद को मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक के लिए इसे बाजार से हटा लिया जाए। हमें प्राधिकरण से जल्द ही मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More