शाहरूख खान के बाएं घुटने की आर्थोस्कोपिक सर्जरी सफल रही

शाहरुख खान के घुटने के सर्जरी के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : May 22, 2015 12:12 PM IST

बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बाएं घुटने की आर्थोस्कोपिक सर्जरी गुरुवार को की गई,जो सफल रही। उन्हें तीन से चार दिन पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी। शाहरुख की सर्जरी यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई।

49 वर्षीय अभिनेता के घुटने का आपरेशन करने वाले शल्य चिकित्सक संजय देसाई ने एक बयान में कहा, 'शाहरुख के घुटने में बार-बार दर्द हो रहा था। इधर कई महीनों से उनके बाएं घुटने में सूजन भी था।' उन्होंने बताया कि आपरेशन सफल रहा, वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। अभिनेता मरीज को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की संभावना है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  india.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source