Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

40 के बाद प्रीति ज़िंटा के बाद उर्मिला की हुई शादी, अब है किसकी बारी!

उर्मिला मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ परिणय सूत्र में बंधी!

40 के बाद प्रीति ज़िंटा के बाद उर्मिला की हुई शादी, अब है किसकी बारी!

Written by Agencies |Updated : April 19, 2017 9:14 AM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीती जिन्टा ने शादी की और उसके बाद उर्मिला मातोंडकर के शादी की घोषणा हुई है। दोनों की अभिनेत्रियां चालिस की दहलीज़ पार करने के बाद शादी के बंधन में बंधी है। दोनों में एक और समानता की बात ये है कि दोनों ने अपनी शादी बड़ी ही सादगी और सिक्रेटली की। जहां प्रीति ज़िंटा ने अमेरिकी बॉयफ्रेंड से शादी की है वहीं उर्मिला मांतोडकर ने कश्मीरी बिज़नसमैस मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। मोहसिन मॉडलिंग भी करते रहे हैं।

उर्मिला ने अपनी कैरियर की शुरूआत बचपन में मासूम फिल्म से की और फिर बड़े होकर 'रंगीला', 'भूत' में अपने अदाकारी से सबका दिल जीत लिया।  वैसे तो रंगीला मूवी में उनके डांस करने के अदा पर सब फिदा है।

Also Read

More News

उर्मिला (42) ने एक बयान में कहा, 'हमने शादी समारोह में सादगी रखी, क्योंकि हमारा परिवार यही चाहता था। इसमें सिर्फ हमारे परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए। हमने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है, आप सबका आशीर्वाद चाहिए।' उर्मिला की एक सहेली के मुताबिक, शादी समारोह में बॉलीवुड से सिर्फ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हुए। खबर है कि नवदंपति जल्द ही रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें बड़ी संख्या में दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जाएगा।

साल के शुरूआत मे अपने-अपने वक्त की इन दो सुपरहिट अभिनेत्रियों की शादी के ख़बर के बाद फैन्स के बीच अब उन अभिनेताओं की शादी की उम्मीद जगी है, जो 40 पार कर चुके हैं, लेकिन अब तक सिंगल हैं। इस फहरिस्त में सबसे ऊपर नाम सलमान ख़ान सबसे ऊपर है। फिलहाल, हमारी तरफ से प्रीति ज़िटा और उर्मिला मांतो़डकर को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


About the Author

... Read More