अभिनेत्री हुमा कुरैशी ओरिफ्लेम की ब्रांड एंबेसडर

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 11:20 AM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी भारत में प्रत्यक्ष बिक्री ब्रांड ओरिफ्लेम के कलर सौंदर्य प्रसाधन सेक्शन की ब्रांड एंबेसडर घोषित की गई हैं। हुमा बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रैंप पर उतरीं तो उन्हें ब्रांड के कलर सौंदर्य प्रसाधन सेक्शन का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। इस दौरान वह काले रंग के गाउन, घुंघराले बाल और होंठों पर सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगाए हुए थीं। हुमा ने ब्रांड की नई रेंज 'द वन' भी लांच की।

हुमा ने यहां स्वीडन की कंपनी ओरिफ्लेम के बारे में कहा, 'यह जिम्मेदारी संग खूबसूरती है। यह कंपनी महिलाओं और उनके सशक्तिकरण का काम करती है, इसी बात ने मुझे प्रभावित किया।' आप किस सौंदर्य उत्पाद की आदी हैं? जवाब में उन्होंने कहा, 'मस्कारा। मैं उसके बिना घर से बाहर नहीं निकल सकती। यह मेरी पलकों को बेहतर लुक देता है।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source