... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : October 9, 2014 11:33 AM IST
अभिनेत्री चार्लोट क्लेयर का कहना है कि वह आनेवाली त्रिभाषी फिल्म 'जय हिंद 2' के अपने सह अभिनेता अर्जुन सरजा से फिटनेस के कुछ टिप्स लेना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि उम्र बढ़ने के बाद भी वह पर्दे पर फिट दिखें।चार्लोट ने आईएएनएस को बताया, 'मैं अर्जुन की फिटनेस से हैरान हूं। मैं वाकई में उनसे नुस्खे लेना चाहती हूं कि वह पर्दे पर युवा दिखने के लिए क्या करते हैं। वह मुझे पर्दे पर हमेशा जवां दिखने में मदद करेंगे।'
उन्होंने कहा, 'फिल्म में उनके कुछ स्टंट दर्शकों को पूरी तरह हैरान कर देंगे। उन्होंने जिस समर्पण से ये स्टंट किए हैं, उससे साबित होता है कि वह पूरी तरह फिट हैं।'अर्जुन 'जय हिंद 2' के निर्देशक और निर्माता भी हैं। वह दक्षिण सिनेमा के फिट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। 'जय हिंद 2' तमिल, तेलूगू और कन्नड़ भाषा में प्रदर्शित होगी।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: bollywoodlife.com
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।