अभिनेता शशि कपूर के स्वस्थ होकर घर जाने की खुशखबरी

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 14, 2014 12:07 PM IST

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके बेटे कुणाल कपूर का कहना है कि वह घर लौटकर खुश हैं। 76 वर्षीय शशि कपूर को 21 सितंबर को सीने में संक्रमण की वजह से यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्ट्टीयूट में भर्ती कराया गया था।

उनके बेटे कुणाल ने आईएएनएस को बताया, 'वह बिल्कुल ठीक हैं। वह घर पर आराम कर रहे हैं और घर लौटकर खुश हैं। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।'शशि को 'दीवार', 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'कभी कभी' सरीखी सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है।

वह 1990 के दशक के बाद से फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से दूरी बनाए हुए हैं। पढ़े:  मशहुर अभिनेता शशी कपूर की हालत में सुधार

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: bollywoodlife.com

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source