डब्ल्यूएचओ: पोलिओ के 80 फीसदी मामलों के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 17, 2014 1:03 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनियाभर में पोलियो के करीब 80 फीसदी मामलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 'यह स्थिति बच्चों को शुरू में पोलियो का टीका नहीं लगाए जाने, उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान में चरमपंथियों द्वारा टीकाकरण प्रतिबंधित किए जाने और पोलियो टीकाकरण कर्मियों की हत्या और जानलेवा हमलों के डर का परिणाम है।'

'डॉन' के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया, 'बच्चों को पोलियो का टीका लगने और टीका कर्मियों की सुरक्षा के मुद्दे को सुलझाना जरूरी है, ताकि पोलियो टीकाकरण अभियान पूरा किया जा सके।'

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source