डब्ल्यूएचओ: यूरोप इबोला से निपटने के लिए तैयार

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 9, 2014 1:59 PM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक सुजसाना जैकब ने बुधवार को कहा कि यूरोप में इबोला के प्रकोप का जोखिम बेहद कम है। समचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जैकब ने कहा है कि यूरोप और इबोला प्रभावित देशों के बीच लोगों की आवाजाही के कारण विषाणु के यूरोप में फैलने के खतरे से बचा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इबोला पीड़ित लोगों से इस जानलेवा बीमारी के प्रसार का जोखिम है, जिससे संक्रमण नियंत्रण के कड़े उपायों द्वारा निपटा जा सकता है। जैकब ने कहा कि यूरोपीय देश इबोला जैसी बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पढ़े: टेक्सास (अमेरिका) में इबोला के आंशका से बचने के लिए 80 लोगों पर रखी जा रही है नजर

उन्होंने कहा, 'इबोला पीड़ितों के बीच काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को इस बीमारी का सबसे ज्यादा जोखिम होता है। उन्हें सुरक्षित करने और हर तरह से उनका समर्थन करने की जरूरत है।'जैकब ने सभी देशों से अपील की कि इबोला संदिग्ध के पाए जाने पर वे तमाम प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं का पालन करें। उन्होंने कहा, 'आग्रह करने पर हमेशा की तरह डब्ल्यूएचओ सहायता के लिए तैयार है।'पढ़े: अमेरिका में इबोला संक्रमण का पहला समाचार

स्रोत: IANS Hindi

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source