... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा है कि इबोला वायरस अब वास्तविक और आसन्न वैश्विक खतरा बन चुका है। भारतीय पर्व दिवाली के मौके पर एक संदेश में भारतीय मूल की प्रधानमंत्री कमला ने कहा कि उनकी सरकार इबोला वायरस से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। देश की पहली महिला एवं प्रथम हिंदू प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं आश्वस्त करती हूं कि प्रासंगिक मंत्रालयों, एजेंसियों और विभागों और हमारे अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के सहयोग से, मेरी सरकार इबोला के हर संभव पहलू पर विचार करेगी और इबोला वायरस फैलने से रोकने के लिए तैयार रहेगी।' उन्होंने कहा, 'हम खुद को और अपने देश को स्वार्थ, अन्याय, घमंड और असहिष्णुता के अंधेरे में नहीं जाने दे सकते।'
त्रिनिदाद एवं टोबैगो में 1966 से दिवाली के मौके पर सार्वजनिक अवकाश होता है। देश में गुरुवार को मिट्टी के हजारों दीपक जलाने से पहले तीन सप्ताह दिवाली उत्सव मनाया गया। सरकारी मंत्रालयों, कॉरपोरेट और समुदायों, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक समूहों द्वारा कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। विदेश मंत्री विंसटन डूकेरन ने अपने दिवाली संदेश में कहा, 'हमें अपने भीतर झांकने और मानवता के सभी धार्मिक सहित्यों में दिए गए सत्य, न्याय, शुद्धता, शांति के संदेश के अनुकूल बनने की जरूरत है।' केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर डूकेरन ने कहा, 'त्रिनिदाद एवं टोबैगो में दिवाली अब एक बड़ा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है।' पढ़े: इबोला : अंतर्राष्ट्रीय लड़ाई में क्यूबा का साथ देगा अमेरिका
उन्होंने आगे कहा, 'हमें अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए जो मानवता, सदाचार, आध्यात्मिक और नतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए 1845-1917 के बीच भारत से आए।'भारतीय उच्चायुक्त गौरीशंकर गुप्ता ने अपने संदेश में कहा, 'हम सभी को अच्छाई को बढ़ावा देने और बुराई को खत्म करने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'दिवाली का त्योहार अति प्राचीन काल से भारत के इतिहास और संस्कृति में निहित है। रामायण भारतीय संस्कृति, लोकाचार और जीवन जीने का भारतीय तरीका समझाने वाले दो महाकाव्यों में से एक है।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।