... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पुरुष चाहे किसी भी उम्र का क्यों न हो उसके मन में महिलाओं को लेकर जो रोमांटिक कल्पनाएं पनपती हैं, वह अधिकतर 20 से 30 वर्ष के बीच की महिलाओं को लेकर ही पनपती हैं। हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में इस तथ्य का खुलासा हुआ। फिनलैंड के अनुसंधानकर्ताओं ने 18 से 49 वर्ष की आयु के कुल 12,656 लोगों के बीच यह सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य यह जानना था कि लोग सहवास के लिए किस उम्र का साथी पसंद करते हैं।
सर्वेक्षणकर्ताओं ने लोगों से पूछा कि वे पिछले 12 वर्षो में किस आयुवर्ग के व्यक्ति की ओर वे आकृष्ट हुए और वास्तव में किस आयुवर्ग के व्यक्ति के साथ उन्होंने सेक्स किया।समाचार पत्र हफिंग्टनपोस्ट के वेब संस्करण पर प्रसारित रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वेक्षणकर्ताओं का जैसा अनुमान था सर्वेक्षण के परिणाम उसी के अनुरूप पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग आए।
अधिकांश महिलाएं अपनी आयु के अनुरूप बल्कि खुद से कुछ बड़े पुरुषों के प्रति आकर्षित होती पाई गईं। उम्र के 30वें पड़ाव के पास पहुंच रही महिलओं ने विशेष तौर पर औसतन खुद से चार वर्ष बड़े पुरुषों को तरजीह दिया और महिलाओं की आयु बढ़ने के साथ-साथ आयु का यह अंतर और भी घटता ही गया।शोध पत्रिका इवोल्यूशन एंड ह्यूमन बिहैवियर के ताजा अंक में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, दूसरी ओर पुरुषों के बीच किए गए सर्वेक्षण में परिणाम बिल्कुल इसके उलट आए।सभी पुरुष 20 से 30 की आयु के बीच की महिलाओं में रूचि लेते पाए गए। यहां तक कि युवा पुरुषों को भी इसी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रति आकर्षित पाया गया।
अनुसंधानकर्ताओं का तर्क है कि पुरुषों और महिलाओं में आयुवर्ग के प्रति आकर्षण को विकासमूलक जीवविज्ञान के जरिए समझा जा सकता है। उनका अनुमान था कि महिलाएं अधिक आयु के पुरुषों के प्रति आकर्षित होती हैं, जिसके पीछे उन पुरुषों के 'संसाधन संपन्न' होना बताया गया।एक अनुसंधानकर्ता का कहना है, 'पुरुष, महिलाओं की अपेक्षा अधिक उम्र में परिपक्व होते हैं। मानव के विकास के दौरान मानुष्य की बढ़ती पोषक जरूरतें उसे माता-पिता के दोहरे जरूरत की ओर ले गईं।'अनुसंधानकर्ताओं का यह भी मानना है कि पुरुषों में सेक्स के लिए साथी को लेकर आकर्षण महिलाओं की प्रजनन क्षमता के अनुरूप होता है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।