शिवराज सिंह चौहान के अनुसार जहां स्वच्छता वहां स्वास्थ्य और समृद्धि

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 16, 2014 2:02 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जहां स्वच्छता होती है वहां सुन्दरता, स्वास्थ्य और समृद्घि होती है, इसलिए स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं। चौहान ने बुधवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में छात्राओं के हाथ साबुन से धुलवाकर स्वच्छता का संदेश दिया। राजधानी में मुख्यमंत्री चौहान की मौजूदगी में हुए इस आयोजन के साथ ही राज्य के 14 हजार स्कूल और 80 हजार आंगनवाड़ी केंद्र के एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से हाथ धोने का विश्व कीर्तिमान रचने की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर, पड़ोस तथा स्कूल से करें। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को बहुत महत्व देते थे। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है। जहां स्वच्छता होती है वहां सुन्दरता, स्वास्थ्य और समृद्घि होती है। शरीर के साथ मन भी स्वच्छ होना चाहिए। इसके लिए अच्छे विचार जरूरी हैं। राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश में इस कार्यक्रम के माध्यम से एक करोड़ बच्चों तक हाथ धोने का संदेश पहुंचाया जा रहा है। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के पहले हाथ धोने के लिए साबुन और तौलिया उपलब्ध रहेगा।

स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि विश्व हाथ धुलाई दिवस पर प्रदेश के एक लाख 19 हजार स्कूल में कार्यक्रम किया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में स्वच्छता को महत्व दिया गया है। स्कूल शिक्षा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ ही प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों ने इस आयोजन में भागीदारी की। पढ़े:  डॉ. हर्षवर्धन ने भारत स्वच्छ अभियान में खुद भी कूड़ा उठाया

स्रोत: india.com

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source