ओबामा और होलांदे के अनुसार इबोला उपचार कार्य में तेजी की ज़रूरत

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 15, 2014 12:45 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव बान की-मून और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फैंक्वां होलांदे से अलग-अलग बात करके पश्चिम अफ्रीका में फैली इबोला महामारी पर चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान में के मुताबिक, बान के साथ सोमवार को हुई बातचीत के दौरान ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र की अपील पर सहयोग देने के लिए संयुक्त राष्ट्र से जुड़े सभी देशों द्वारा महामारी रोकने के लिए व्यक्तिगत, उपकरण, और जरूरी आपूर्ति की आवश्यकता जताई।

दोनों ने नेता इस बात पर सहमत हुए कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों को अपना संकल्प दोहराना चाहिए और इबोला संकट से निपटने के लिए दृढ़तापूर्ण प्रतिबद्ध रहना चाहिए। होलांदे से हुई एक अलग बातचीत में ओबामा ने अतिरिक्त उपायों के बारे में चर्चा जो इबोला को बाहर जाने से रोकेंगे। व्हाइट हाउस ने एक अलग बयान में कहा, 'ओबामा और होलांदे सहमत हुए कि इबोला प्रभावित अफ्रीकी देशों में उपचार सुविधाओं के लिए और ज्यादा एवं तेजी से काम होना चाहिए।'  पढ़े:  इबोला वायरस का नामकरण

इसके अलावा, ओबामा ने सोमवार दोपहर अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मुलाकात की और डालास में इबोला के दूसरे रोगी के उपचार के बारे में जानकारी ली।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source