अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा इबोला महामारी के कारण वैश्विक सुरक्षा खतरे में पड़ा

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : September 17, 2014 1:57 PM IST

ebola-global dangerअमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चेतावनी देते हुए कहा कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला महामारी बहुत तेजी से फैल रही है और वैश्विक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा खड़ा कर रही है। ओबामा ने अटलांटा में रोग नियंत्रण एवं संरक्षण केंद्र का दौरा किया और कहा, 'अगर महामारी को अभी नहीं रोका गया तो गहन राजनैतिक, आर्थिक और सुरक्षा उलझाव के साथ हम सैकड़ों हजार लोगों को संक्रमित होते देखेंगे।'

राष्ट्रपति ने पश्चिम अफ्रीका में इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए 3,000 सैनिक भेजने का आदेश दिया था, जिसके बाद उन्होंने आपदा नियंत्रण एवं संरक्षण केंद्र का दौरा किया। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने मंगलवार को बताया कि सैनिक रोगियों की सीधे देखभाल करने की बजाय, चिकित्सा पेशेवरों को संचालन और इंजीनियरिंग संबंधी सहायता देंगे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले सप्ताह कहा था कि पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 4,784 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2,400 की मौत हो चुकी है।ओबामा ने इबोला प्रभावित अफ्रीकी देशों लाइबेरिया, गिनी, सिएरा लियोन की ओर इशारा करते हुए कहा, "अगर इन देशों में स्थिति खराब होती हैं, तो यह वैश्विक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा है।" पढ़े:महामारी इबोला से निपटने के लिए अमेरिका देगा और भी धनराशि

स्रोत: IANS Hindi

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source