... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 13, 2014 3:26 PM IST
सुपरस्टार आमिर खान लीक से हटकर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वालों की मदद करने का फैसला किया है। आमिर इन दिनों मशहूर टेलीविजन धारावाहिक 'सत्यमेव जयते' के तीसरे संस्करण की मेजबानी कर रहे हैं। धारावाहिक में हाल में 'रोड एक्सीडेंट्स और मर्डर्स?' पर एक कड़ी दिखाई गई थी।
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'मैं संकल्प लेता हूं कि मैं कभी भी किसी सड़क हादसे का मूकदर्शन नहीं बनूंगा। चाहे कुछ भी हो, हमेशा तुरंत मदद करूंगा। रोड ओके प्लीज। मुमकिन है।' 'सत्यमेव जयते' की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में रोजाना औसतन 380 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं, फिर भी इस दिशा में कुछ खास प्रयास नहीं किए गए हैं।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty image
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।