... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 29, 2014 4:21 PM IST
राज्य में टीकाकरण की स्थिति अधिक सशक्त बनाने के मुद्दे पर गुरुवार से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का आयोजन अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन इन इण्डिया (एआईआई), गेवी (ग्लोबल अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन) के सहयोग से किया गया है। अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन इन इण्डिया (एआईआई), गेवी (ग्लोबल अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन) के संयुक्त सचिव विक्रम सिंह राघव ने बताया कि राजस्थान 17 लाख बच्चों एवं 19 लाख गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की जिमेदारी के साथ देश के नौ उच्च प्राथमिकता वाले राज्यों में शामिल है। राज्य में पूर्ण टीकाकरण का वर्तमान स्तर 69.2 प्रतिशत है।
राघव ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के चेयरमैन एम.एल.मेहता व अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन इन इण्डिया के राज्य प्रतिनिधि वरुण शर्मा करेंगे। इस कार्यशाला में राज्य के सभी जिलों से जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक संगठन व मीडिया के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। राघव ने बताया कि इस कार्यशाला में राज्य की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व मीडियाकर्मी भाग लेंगे जो कि स्वास्थ्य के मुद्दों पर काम कर रहे हैं। राघव ने बताया कि अलायंस फॉर इम्यूनाइजेशन इन इण्डिया (एआईआई), गेवी के सहयोग से संचालित देश भर में जन स्वास्थ्य पर कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों का एक मंच है जिसका उद्देश्य बेहतर टीकाकरण सेवाओं की सुनिश्चितता के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाना है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।