अब छोटे चिकित्सकीय उपकरण के द्वारा त्वचा और दिल के स्वास्थ्य का पता लगायें

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : September 26, 2014 11:51 AM IST

heart-disease-new machine for skin and healthवैज्ञानिकों ने अपनी तरह के पहले ऐसे चिकित्सकीय उपकरण का विकास किया है, जो दिल और त्वचा की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आपको आगाह कर देगा। पांच वर्ग सेंटीमीटर छोटा यह उपकरण स्वास्थ्य जांच के लिए सीधे त्वचा पर रखा जा सकता है या इसे घड़ी की तरह कलाई पर पहना जा सकता है। जब इस उपकरण का रंग बदल जाता है, तो समझ जाइए स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी है।

नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शोधकर्ताओं में से एक योंगांग हुआंग ने कहा, 'हमारा उपकरण यांत्रिक तौर पर अदृश्य है। यह इतना पतला है कि अगर इसे त्वचा पर रख लें, तो इसका पता भी नहीं चल पाता।रक्त प्रवाह की दर मापने के लिए यह त्वचा की सतह पर क्षणिक तापमान परिवर्तन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है, जो सीधे तौर पर दिल के स्वास्थ्य से जुड़ा है। वहीं त्वचा के स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए यह त्वचा जलयोजन स्तर का इस्तेमाल करता है।इस इपकरण में वायरलेस हीटिंग सिस्टम भी है, जो हवा में मौजूद विद्युत चुंबकीय तरंगों से ऊर्जा ग्रहण कर सकता है। हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल त्वचा की उष्मीय गुणों के माप के लिए होता है।

यह अध्ययन पत्रिका 'नेचर कम्युनिकेश न' में प्रकाशित हुआ है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए हमारे सवाल-जवाब सेक्शन को विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source