वाशिंगटन में स्तन कैंसर के उपचारस्वरूप नए टीके का हुआ ईजाद

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : February 3, 2016 11:48 AM IST

स्तन कैंसर के उपचार के लिए वाशिंगटन युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसीन द्वारा विकसित किया गया नया टीका मरीजों के लिए सुरक्षित माना गया है। एक चिकित्सकीय शोध में यह संकेत मिले हैं। प्राथमिक प्रमाणों के मुताबिक टीका मरीजों के प्रतिरक्षा तंत्र के लिए सुरक्षित और कारगर है और कैंसर की गांठ का उपचार कर शरीर में इसके संक्रमण की गति को धीमा करने में सहायक है। पढ़े: स्तन कैंसर: कारण, लक्षण और बचाव

सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और वरिष्ठ लेखक विलियम ई. गिलैंडर्स ने कहा, 'स्तन कैंसर के 80 फीसदी मामलों में मैमाग्लोबीन नामक प्रोटीन की मौजूदगी का पता चला है, लेकिन यह दूसरे उतकों में इतना प्रभावी नहीं है।' स्तन कैंसर के इस नए टीके का कोई दुष्प्रभाव मरीजों में नहीं देखा गया है।

गिलैंडर्स ने कहा, 'अब हम स्तन कैंसर के ज्यादा से ज्यादा मरीजों का उपचार कर सकते हैं वह भी संभावित रूप से दवा के दुष्प्रभाव के बिना।' गिलैंडर्स और उनके साथी अध्ययन के नतीजों को देखते हुए बड़े पैमाने पर टीके के परीक्षण की योजना बना रहे हैं और स्तर कैंसर के नए मरीजों पर टीके के प्रयोग पर भी विचार कर रहे हैं। पढ़े: स्तन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए जागरूकता ज़रूरी

यह अध्ययन जर्नल क्लिनिकल कैंसर रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source