हृदयाघात से सुरक्षा के दिशा में एक नए उपकरण की खोज

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : October 8, 2014 6:58 PM IST

हृदयाघात से सुरक्षा की दिशा में एक नए उपकरण ने पहले परीक्षण में बेहद सकारात्मक परिणाम दिए हैं, जिसके बाद यह आशा की जा रही है कि यह उपकरण दिल के मरीजों की सुरक्षा के लिए काफी कारगर सिद्ध हो सकता है। अमेरिका में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के वेक्सनर मेडिकल सेंटर के प्रमुख शोधकर्ता विलियम अब्राहम ने कहा, 'वर्तमान में इस्तेमाल की जाने वाली दवा पद्धति कुछ मरीजों के लिए उतनी कारगर सिद्ध नहीं हो पाती, इसलिए हम हमेशा नई पद्धतियों की खोज करते रहते हैं।'

शोधकर्ताओं ने अमेरिका के सनशाइन हार्ट द्वारा निर्मित अतिरिक्त महाधमनी धड़कन प्रणाली का अध्ययन एवं विश्लेषण किया, जिसे सी-पल्स नाम दिया गया है।यह कमीज की मोहरी के आकार का उपकरण है, जो महाधमनी के चारों ओर लिपटा होता है और मरीज की धड़कन के तेज होने और कम होने का संकेत एक छोटे गुब्बारे की मदद से देता है और रक्त का संचार महाधमनी के जरिये पूरे शरीर में करने में मदद करता है।इस उपकरण के पहले परीक्षण में न्यूयार्क हार्ट एसोसिएशन (एनवाईएचए) के 20 मरीजों को यह उपकरण लगाया गया और उन्हें छह महीने से लेकर सालभर तक निगरानी में रखा गया। इस दौरान 16 मरीजों में सकारात्मक सुधार देखा गया।

यह शोध जर्नल अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी हार्ट फेल्योर की पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। पढ़े: हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की हृदय रोगियों के लिए नई तरह से मदद करने की पहल

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty Images

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source