... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : December 15, 2014 12:39 PM IST
अस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक ऐसी ब्रा का विकास किया है जिसमें 'कृत्रिम मांसपेशी' होगी जिससे यह पहनने वाली महिलाओं को ज्यादा अनुकूल अनुभव देगी। ब्रा में मौजूद यह 'कृत्रिम मांसपेशी', इसे पहनने वाली महिलाओं के अनुरूप अपना आकार बना लेगी जिससे उपयोगकर्ता को ज्यादा सहजता का अनुभव होगा। वोलोंगगोंग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस ब्रा की डिजाइन पेश की है। इसका उद्देश्य सुन्नपन, नस पर दबाव और पीठ के दर्द को रोकना है। आमतौर पर खराब तरीके से डिजाइन ब्रा से इस तरह की शिकायतें होती हैं।
वेबसाइट मिरर डॉट को डॉट यूके ने इस नई ब्रा की डिजाइन करने वाली जूली स्टील के हवाले से कहा, 'यह दुर्भाग्य की बात है कि ज्यादार स्पोर्ट्स ब्रा पहनने में आरामदायक साबित नहीं होते हैं।' 15 साल के शोध के बाद नई सामग्री और 3डी प्रिटिंग तकनीक के जरिए एक आदर्श एवं अनुकूल ब्रा का विकास करने में सफलता मिली है। इसमें प्रयोग किए गए रेशे को गोल-गोल लच्छे के रूप में लिया गया है, जिससे स्तन को यह उपयुक्त आकार देती है और कस थामे भी रहती है। रेशे के सिकुड़न की प्रकृति की वजह से यह छाती को भी सहज एवं अनुकूल अनुभव देती है। स्टील ने कहा, 'अगर आप बैठती हैं तो यह ब्रा उसके अनुरूप अपने को ढाल लेती है, वहीं जब आप अचानक खड़ा होकर दौड़ती हैं तो यह उसके अनुरूप अपने का ढाल कर स्तन को पर्याप्त कसाव प्रदान करती है।'
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।