82 वर्षीय फैशन डिजाइनर ऑस्कर डे ला रेंट का निधन

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : October 22, 2014 12:18 PM IST

वयोवृद्ध फैशन डिजाइनर ऑस्कर डे ला रेंट नहीं रहे। 82 वर्षीय रेंट ने हॉलीवुड अभिनेत्री पेनेलप क्रूज और सैंड्रा बुलक के लिए परिधान डिजाइन किए थे। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, रेंट की कंपनी के दो कार्यकारी एलेक्स बोलन और एलिजा बोलन की ओर से जारी एक हस्तलिखित बयान के मुताबिक, रेंट ने सोमवार को अपने घर में परिजनों, दोस्तों और अपने पालतू कुत्तों के बीच अंतिम सांस ली। बयान में कहा गया है, 'ऑस्कर के बिना जिंदगी की कल्पना करके हमारे दिल डूबे जा रहे हैं। वह अब भी काफी हद तक हमारे साथ हैं। ऑस्कर की कड़ी मेहनत, उनकी बुद्धिमानी और जिंदगी के प्रति उनका लगाव हमारी कंपनी की आत्मा है।'

रेंट ने हाल में अभिनेता जॉर्ज क्लूनी की पत्नी अमल अलामुद्दीन की शादी का परिधान डिजाइन किया था। प्रथम महिला लॉरा बुश और हिलेरी क्लिंटन ने भी विभिन्न समारोहों में उनके परिधान पहन चुके हैं।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source