... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
चीन की 81 वर्षीय एक महिला रोजाना मात्र पांच मिनट में 100 पुशअप कर पूरे चीन में चर्चा बटोर रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, फुजियान प्रांत की ली गचुआन ने खेल में जुनून और कौशल के लिए ख्याति प्राप्त की है। बीती जुलाई महीने में उन्होंने अपना 81वां जन्मदिन मनाया है और इस उम्र में भी बास्केटबॉल का अभ्यास तथा पुशअप एवं सिटअप करती हैं। यही नहीं, उन्होंने एक कसरत भी ईजाद किया है, जिसे वह 'रॉली-पॉली रोल' कहती हैं।
उनका मानना है कि मांसपेशियों तथा हड्डियों के लिए यह कसरत फायदेमंद है। ली ने कहा, 'खेल का मैं पूरा लुत्फ उठाती हूं। कसरत करके मुझे खुशी मिलती है।' जब वह 68 वर्ष की थीं, तब उन्हें महसूस हुआ कि वह खेल में करियर बना सकती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे सचमुच अच्छा लगता है। मुझे कोई परेशानी नहीं होती। मैं स्वस्थ हूं और तेज चल सकती हूं। लोग मेरी बातों पर तब तक विश्वास नहीं करेंगे, जबतक वे खुद अपनी आंखों से मुझे नहीं देख लेंगे।'
उल्लेखनीय है कि पुशअप व्यायाम का एक प्रकार है जिसे योग में चतुरंग दंडासन के नाम से जाना जाता है।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।