रेल बजट 2015-2016: रेल बजट 2015 में मिला यात्रियों को सात स्वास्थ्य संबंधी लाभ

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : February 26, 2015 7:54 PM IST

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 2015-2016 का रेलवे बजट पेश किया है। इस बजट में रेलवे किराये में कोई किफायत नहीं की गई है, लेकिन यात्रियों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नई योजनाएं बनाई गई है। साधारणतः यात्रियों को गंदे शौचालय, खराब खाना, दूसरे रेलवे सहुलियतों के बदहाली के कारण बहुत तरह के मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए 2015-2016 रेल बजट निस्संदेह रूप से यात्रियों के स्वास्थ्य के दृष्टि से उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने में सहायता करेगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इन स्वास्थ्य संबंधी सात बातों पर ध्यान दिया है-

स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत- रेल मंत्री ने यात्रियों को यह आश्वासन दिया है कि पहले के तुलना में रेल विभाग सफाई के तरफ ज़्यादा ध्यान देने की कोशिश करेगा।

वैक्यूम टॉयलेट की व्यवस्था- पर्यावरण को ध्यान में रखकर वैक्युम टॉयलेट की व्यवस्था की जायेगी। वतर्मान शौचालयों में थोड़ा-सा बदलाव लाने पर ही इसका उपयोग करना और आसान स्वास्थ्य के दृष्टि से हितकारी हो जायेगा। ट्रेनों के अलावा स्टेशनों पर भी जैव शौचालय(bio-toilet) लगाने की योजना है।

डिस्पोजेबल बिस्तर रोल- रेल में यात्रा करते समय ज़्यादातर समय इस्तेमाल करने के लिए पुराने बिस्तर दिये जाते है जिससे त्वचा पर रैशेज निकल आते हैं या इन्फेक्शन हो जाता है। इसलिए पुराने बिस्तर डिस्पोजेबल बिस्तर रोल में बदले जायेंगे।

ई-कैटरिंग- रेलवे में यात्रा करते समय सभी यात्रियों की एक ही आम शिकायत होती है वह है रेलवे खान-पान की बदहाली। अब यात्री यात्रा के दौरान रेस्तरां से खाना को वेबसाइट के द्वारा ऑर्डर कर सकते हैं। यात्री www.ecatering.irctc.co.in वेबसाइट पर जाकर अपने इच्छा के अनुसार खाने का ऑर्डर दे सकता है।

रेल हादसे को रोकने की योजना- रेल हादसे को रोकने के लिए जून महीने से नई योजनाओं पर काम शुरू करने की कोशिश की जायेगी।

गर्भवती महिलाओं और वयस्कों के लिए लोअर बर्थ का एक विशेष कोटा- पहले से ही गर्भवती महिलाओं और वयस्कों के लिए लोअर बर्थ का कोटा है, इस बजट में कोटा को और भी बढ़ाया गया है।

महिलाओं के लिए सुरक्षा की व्यवस्था- सुरक्षा के दृष्टि से नए हेल्पलाइन शुरू करने की योजना बनाई गई है। अपने मोबाइल फोन से 182 डायल करने से किसी भी समय मिनटों में रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों के लिए सुरक्षा की व्यवस्था की जायेगी। महिलाओं के लिए उनके सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे।

इन योजनाओं से यात्रियों के लिए शुभ यात्रा की शुरूआत की जायेगी।

चित्र स्रोत: zeenews.india.com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source