कोलकाता में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत और दस लोगों के जाँच के नतीजे सकारात्मक

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : February 13, 2015 12:26 PM IST

कोलकाता में स्वाइन फ्लूसे दो लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य भवन के सूत्रों के मुताबिक, देर शाम बुधवार को स्वाइन फ्लू से दो महिलाओं की मौत हुई है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, 'अभी स्वाइन फ्लू के पांच अतिरिक्त संदिग्ध मामले हैं, लेकिन अभी इनकी पुष्टि नहीं की गई है।' यहां सोमवार से अब तक 10 लोगों में स्वाइन फ्लू की जांच के नतीजे सकारात्मक पाए गए हैं। बेलघाटा में हैजा और आन्त्र बीमारियों के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईसीईडी) में स्वाइन फ्लू की जांच की जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय चिकित्सा स्टोर को ओसेलटेमावीर दवाओं और मास्क का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों और चिकित्सीय कॉलेजों को अत्यंत सतर्क रहने और एच1एन1 मामलों के इलाज के लिए उचित सुविधाएं तैयार रखने का भी निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों में स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा की। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं। इस साल स्वाइन फ्लू से अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़े- हर्बल चाय स्वाइन फ्लू के बीमारी से बचने में करता है मदद

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source