बिना डाइटिंग के 10 खाद्द पदार्थों के द्वारा वज़न घटायें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : December 8, 2014 8:52 PM IST

वज़न घटाने के लिए सिर्फ व्यायाम करना ही काफ़ी नहीं होता है बल्कि कुछ छोटी-छोटी बातों और खाद्द पदार्थों के बारे में भी जानना ज़रूरी होता है जो न सिर्फ वज़न घटाने में आपकी सहायता करते हैं बल्कि बेकार के डाइटिंग और थका देने वाले वर्कआउट से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। पढ़े-  20 तरीकों से 20 दिनों में वज़न घटायें

ये खाद्द पदार्थ न सिर्फ आपके पेट को देर तक संतृप्त रखते हैं बल्कि पौष्टकता भी प्रदान करते हैं। पेट देर तक भरा हुआ महसूस होने के कारण आप बेवज़ह स्नैक्स या जंक फूड खाने से बच जाते हैं जो कैलोरीज़ बढ़ने की मात्रा को कम करने के साथ-साथ  वज़न घटाने की प्रक्रिया में भी बहुत मदद करते हैं-

  • दाल और बीन्स- छोला, दाल, बीन्स और मटर में प्रोटीन तो प्रचुर मात्रा में होता ही है साथ ही ये फाइबर, आयरन, एन्टीऑक्सिडेंट (anti oxidant) का मूल स्रोत होता है। इनको अपने आहार में शामिल करने से वज़न घटाना आसान हो जाता है।

  • सब्ज़ी का शोरबा या सूप- कभी भी खाना खाने के पहले या दो मील के बीच में भूख को कम करने में यह व्यंजन बहुत काम करता है।

  • अंडा- अंडा एक ऐसा खाद्द पदार्थ हैं जिसको नाश्ते में खाने से दोपहर तक पेट भरा हुआ रहता है। इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है और कैलोरी कम। पढ़े-  वज़न घटाने के लिए अंडा खायें

  • बादाम- बादाम प्रकृति का वरदान है जिसको खाने से भूख कम तो लगती ही है साथ ही शरीर को स्वास्थ्यवर्द्धक अनसैचुरेटेड फैट (unsaturated), प्रोटीन और फाइबर भी मिल जाता है। पढ़े-  बादाम खायें और वज़न घटायें

  • पानी- कभी-कभी प्यास लगने से भूख जैसा महसूस होने लगता है लेकिन उस वक्त एक गिलास पानी पी लेने से भूख लगने का एहसास चला जाता है। इस तरह आप कैलोरी ग्रहण करने से बच जाते हैं।

  • ओटमील- नाश्ते में या स्नैक्स के समय ओटमील खाना स्वास्थ्य और वज़न घटाने की प्रक्रिया दोनों के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें जो घुलनशील (soluble) फाइबर होता है वह कोलेस्ट्रोल को घटाने में मदद करता हैं। पढ़े-  नाश्ते में स्वादिष्ट ओट्स खायें और वज़न घटायें

  • ब्रोक्ली- ब्रोक्ली या हरी फूलगोभी एन्टीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होता है जो पेट को देर तक भरा रखने के साथ-साथ शरीर को अनेक प्रकार से रोगों से बचने में भी मदद करता है।

  • रैस्बेरी (raspberries)- रैस्बेरी का रंग आकर्षक होने के साथ-साथ पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसमें भी एन्टीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पेट को देर तक संतृप्त रखने में मदद करता है।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source