... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Published : October 31, 2014 12:30 PM IST
मलेरिया की वजह से अस्पताल में भर्ती अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 62 वर्षीय ऋषि को बुधवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गुरुवार रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
ऋषि के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, 'ऋषि कपूर अब बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें कल (गुरुवार) रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई।' 'बॉबी' और 'कर्ज' फिल्म से ख्याति पाने वाले ऋषि हाल में 'दो दूनी चार' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म में नजर आए थे।
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: india.com
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।