बॉडी मास इंडेक्स से बढ़ता है उच्च रक्तचाप का खतरा

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : September 10, 2014 7:03 PM IST

body mass index- high B.P.अगर आप उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सर्वप्रथम अपना बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) जांच लें। एक नए शोध के अनुसार, सोडियम की मात्रा की बजाय बीएमआई स्वास्थ्य को अधिक प्रभावित करता है। शोधकर्ताओं ने वेब आधारित अध्ययन दस्ते न्यूट्रीनेट-सैन्ट स्टडी के 8,670 वालंटियरों के डाटा का विश्लेषण कर पाया कि बीएमआई, रक्तचाप का स्तर बढ़ने की मुख्य वजह है।

शोध के दौरान, 24 घंटे के रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर आहारीय खपत का मूल्यांकन किया गया।जीवनशैली संबंधी जानकारी प्रश्नावली और तीन रक्तचाप माप का इस्तेमाल कर जुटाई गई थी।सिस्टोलिक बीपी (एसबीपी) और जीवनशैली से आयु और उसके बाद बहु-वेरीइट का संबंध बहु-रेखीय प्रतिगमन का इस्तेमाल कर आंका गया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि उन्नत बॉडी मास इंडेक्सिस वाले प्रतिभागियों में एसबीपी उच्च था।पुरुषों में नमक की खपत का एसबीपी से सकारात्मक संबंध था, लेकिन महिलाओं में नहीं।शोध के लेखकों ने कहा, 'दोनों लिंगों में फलों व सब्जियों की खपत के बीच नकारात्मक संबंध और एसबीपी महत्वपूर्ण था।'दोनों लिंगों में शराब की खपत का एसबीपी से सकारात्मक संबंध था, जबकि शारीरिक गतिविधि का नहीं था।

स्रोत: IANS Hindi

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

चित्र स्रोत: Getty Images

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।  

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source